लातेहार :- जिला मुख्यालय स्थित बहेराटांड़ बाबा नगरी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाई गई। इसमें शामिल बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। बीके बहनों ने राधा कृष्ण की झांकी में शामिल बच्चों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। माखन मिश्री का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी। राधा कृष्ण के वेश में सजे बच्चें लोगों को आकर्षित कर रहे थे।
राधा-कृष्ण का रूप धारण किए बच्चों ने नृत्य भी किए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रम्हाकुमारी अमृता व बीके गंगोत्री ने जन्माष्टमी मनाए जाने के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया। इस दौरान बीके भाई-बहनों ने फूलों व सुंदर वस्त्रों से सजे पालने में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को प्रतिस्थापित कर झुलाया।
सोहर गीत भी गाए और मनोवांछित फल की कामना की। इसके बाद मौजूद लोगों को माखन-मिश्री व पकवान खिलाए गए। कार्यक्रम में बीके राजमणि, नवीन, विनोद शामिल थे।