लातेहार:- जिला मुख्यालय स्थित होटल द ब्लीस में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से युवा आक्रोश रैली, जो आगामी 23 अगस्त को मोराबादी मैदान राँची में।आयोजित होना है उसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे जी ने कहा कि युवा आक्रोश रैली के माध्यम से झारखंड के युवा हेमंत सोरेन जी को मुख्यमंत्री के गद्दी से जल्द से जल्द बेदखल करेंगे। रैली को लेकर हम लोग सभी बूथ स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह जी ने बताया कि हेमंत सरकार के द्वारा सबसे ज्यादा छलने का कार्य युवा लोगों का किया जा रहा है। हेमंत सरकार को बनाने में सबसे बड़ा योगदान युवाओं का ही था । आगामी 23 अगस्त को होने वाली युवा आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने बताया कि हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री बनने के लिए लोक लुभावने वादे किए थे जैसे पांच लाख युवाओं को नौकरी प्रत्येक वर्ष देने का उन्होंने वादा किया था लेकिन एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया,साथ ही बेरोजगारी भत्ता 5,000 से लेकर 7,000 स्पष्ट नियोजन नीति, अनुबंध कर्मियों पारा टीचर, सैय्या सहायिका, पुलिस समेत अन्य को रेगुलर करने की बात किया गया था। लेकिन वे अपने सभी वादों से मुकर गए इसलिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगामी 23 अगस्त को होने वाली रैली में लातेहार से 5,000 युवा भाग लेंगे। वहीं 21 अगस्त को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस थाना चौक से लेकर समाहरणालय गेट तक निकालने का भी निर्णय लिया गया है।
मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी सिंह, युवा नेता नागमणि, युवा नेता मिलन कुमार शुक्ला,युवा नेता सौरभ कुमार एवं अनिमेष पांडे उपस्थित थे।