फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में एतिज ने हुरनाली को 1-0 से हराया।

फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में एतिज ने हुरनाली को 1-0 से हराया।
Views: 172
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में एतिज ने हुरनाली को 1-0 से हराया।

सिमरिया:- प्रखंड के हुरनाली मैदान में डबल्यूसीएसएफ चैरिटी स्पिरिटी फाउंडेशन द्वारा जिला स्तरीय आयोजित फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला गुरुवार को खेला गया।फाइनल मैच का उद्घाटन एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने किक मारकर किया। मौके पर शिला ओपी प्रभारी रामदेव वर्मा, मुखिया पुरन राम उपस्थित थे। फाइनल मैच हजारीबाग के बड़कागांव के एतिज टीम और उजाला क्लब हूरनाली के बीच खेला गया ।जहां मैच में दोनो टीमों ने जबरजस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया। दोनो टीमों के द्वारा कोई गोल नहीं किए जाने पर पेनाल्टी शूटआउट कराया गया। जिसमे एतीज की टीम ने एक गोल से हुरनाली की टीम को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वही दूसरा मैच में बालिका वर्ग में प्लस टू उवि के छात्राओ ने पिंडराही की टीम को हराकर विजेता बना। मौके पर एसडीपीओ ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया।उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे, सफलता जरूर मिलेगी।इस अवसर पर आयोजक दल के बबलू कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, कुमार राज, राजू कच्छप, मादी गंझु, पतरस कच्छप, घुच्छु उरांव, महेश गंझु, महेश मुंडा, डब्लू मुंडा, विजय गंझु, हबलु मुंडा, सुनील उरांव, आकाश उरांव, रौशन मुंडा, सुशील उरांव सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Loading

फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में एतिज ने हुरनाली को 1-0 से हराया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment