दुर्गा मंदिरों से निकली वारि कलश यात्रा

दुर्गा मंदिरों से निकली वारि कलश यात्रा
Views: 540
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
दुर्गा मंदिरों से निकली वारि कलश यात्रा

बरहरवा।महासप्तमी के अवसर पर सोमवार अहले सुबह बोरियो पुराना दुर्गा मंदिर, तेली टोला दुर्गा मंदिर और बांझी बाजार दुर्गा मंदिर पूजा समिति की ओर से वारि कलश यात्रा निकाली गई।

सुबह पांच बजे मंदिर प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा बोरियो मोरंग नदी तक पहुंची। वहां पुरोहितों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ कला बऊ एवं नवपत्रिका का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः यात्रा मंदिर प्रांगण में लेकर आए।

वारि यात्रा में स्त्री-पुरुष, बच्चे एवं समिति के सदस्य ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ उल्लासपूर्वक शामिल हुए। धार्मिक उत्साह के बीच यात्रा का माहौल भक्तिमय रहा।

इस मौके पर पुराना दुर्गा मंदिर पूजा समिति से बासुकी रक्षित, मिथिलेश रक्षित, प्रभात रूज, विश्वनाथ सेन, सीता राम रक्षित, मनोज रक्षित मौजूद रहे। वहीं तेली टोला पूजा समिति से हरदेव साह, नंद किशोर साह, भोला साह, रवि साह, भरत साह समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment