नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Views: 406
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second
नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरहड़वा, । नगर पंचायत क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भागलपुर से पकड़ा गया और रविवार को न्यायिक हिरासत में राजमहल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 24 सितंबर की रात की है। नगर पंचायत क्षेत्र के एक मोहल्ले से भागलपुर निवासी चांद अंसारी नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। आरोप है कि आरोपी घर से करीब 25 हजार रुपये नगद भी लेकर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने इस बाबत बरहरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि चांद अंसारी नगर पंचायत अंतर्गत एक किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह नाबालिग किशोरी को तरह-तरह का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया और मौका पाकर रात में घर से पैसे और किशोरी को लेकर फरार हो गया। मामले में बरहरवा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को भागलपुर से नाबालिग के साथ दबोच लिया।

इसके बाद आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चांद अंसारी को नाबालिग को भगाने और रुपये लेकर भागने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इधर, थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में भी कार्रवाई की है। मारपीट के आरोपी महेशघाटी निवासी अजमत अंसारी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment