पाटन:- अपने पदस्थापन के तुंरत बाद जैसे ही अंचल अधिकारी प्रवीण सिंह को यह जानकारी प्राप्त हुई की पाटन मुख्य बाजार अवस्थित प्लस टू उच्च विद्यालय की जमीन को कई व्यक्तियों के द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है l मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद से अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई शुरू कर दी गई है l
आज अंचल अधिकारी महोदय के द्वारा अपनी उपस्थिति में तोड़े गए बाउंड्री को जुड़वाया गया l जेसीबी से परिसर की साफ सफाई की गई l उन्होंने बताया कि शेष बचे अतिक्रमण को जल्द ही मुक्त कर ली जाएगी l
अतिक्रमण हटाने के क्रम में कुछ लोगों ने धमकी भरे अंदाज में अंचल अधिकारी को बोला की देखते हैं आप कैसे अतिक्रमण हटाते हैं l इस पर अंचल अधिकारी महोदय ने बताया कि यह एक सरकारी प्रक्रिया है और विद्यालय की जमीन हर हाल में अतिक्रमण मुक्त होगी l
अंचल अधिकारी की कार्रवाई से जहां एक तरफ अतिक्रमणकरियों में खौफ का माहौल है l वहीं दूसरी ओर पाटनवासियों में खुशी की लहर है l उन्हें यह विश्वास हुआ है कि शिक्षा के मंदिर की जमीन जल्द अतिक्रमण मुक्त हो जाएगी और बच्चे अच्छे माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।