Read Time:1 Minute, 5 Second

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-
घाघरा (गुमला):- घाघरा थाना प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोली एवं चपका सरना टोली में हुवे बज्रपात में तीन लोग हुवे घायल जबकि तीन मवेशी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। महदनिया टोली में किराए के मकान में रह रहे लालटू शेख, जमाल शेख एवं एवं पिंटू शेख वज्रपात में घायल हुवे। जिसमे लालटू शेख को स्लाइन चढ़ाया गया और सीएचसी में तीनों का इलाज किया जा रहा है। जबकि चपका सरनाटोली निवासी विश्वनाथ उरांव के तीन मवेशी की मौत केंदडाँड़ के पास हो गयी। जिसमे एवक गाय एवं दो बछड़ा शामिल है। मवेशी केंदडाँड़ के पास बारिश के समय इमली पेड़ के नीचे खड़े थे उसी समय हुवे बज्रपात में चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी।