बरहरवा:बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

बरहरवा:बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
बरहरवा:बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

बरहरवा:बोरियो विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक धनंजय सोरेन ने गुरुवार को मंडरो प्रखंड अंतर्गत महादेवरण पंचायत सहित अन्य स्थानों पर कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

विधायक ने पीसीसी सड़क निर्माण, आसनबोना में आरोग्य मंदिर तथा पंचायत पिंडरा के ग्राम वृंदावन में छतदार चबुतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और आम लोगों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि पीसीसी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं आरोग्य मंदिर के बनने से गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा छतदार चबुतरा के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, महिला मोर्चा जिला सचिव संगीता हादसा, जेम्स किस्कु, बाबूचंद सोरेन, महफूज अंसारी, नसीम अंसारी, उस्मान अंसारी, समीउल्ला अंसारी, शमीम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment