सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा सम्मान का उपहार

सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा सम्मान का उपहार
Views: 52
0 0
Read Time:2 Minute, 58 Second
सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा सम्मान का उपहार

पाकुड़ संवाददाता।
उपायुक्त ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लुंगी का वितरण कर योजना का विधिवत किया शुभारंभ

पाकुड़ प्रखंड सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही के अंतर्गत सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सम्मानपूर्वक वस्त्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण कार्य को अभियान के रूप में संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर लाभुकों को सुगमता से योजना का लाभ देने पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं भी विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम का फोटो एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि इसकी जानकारी व्यापक रूप से जनसामान्य तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी डीलर एवं संबंधित कर्मी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा वितरण से संबंधित अभिलेखों का संधारण सही तरीके से सुनिश्चित करें।उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती हैं।

Loading

सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा सम्मान का उपहार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment