संवाददाता,
लातेहारः-जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कृषि कार्यालय में चेम्बर ऑफ फार्मस जिला स्तरीय समिति गठन को लेकर बैठक किया गया।इस बैठक में जिले के सभी प्रखण्डों के कृषक शामिल रहे। इस अवसर पर सहकारिता पदाधिकारी, राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार, (राष्ट्रीय बगवानी मिशन, लातेहार), जिला परामर्शी एनएफएसएम, लातेहार सहायक तकनीकी प्रबंधक, लातेहार उपस्थित रहे। चेम्बर ऑफ फार्मस की बैठक में सर्वसहमत्ती से संदीप प्रसाद, पिता-मथुरा प्रसाद, ग्राम-जालीम कला, पंचायत-जालीम, को संगठन कर्ता के रूप में पंजीकरण करने को लेकर चयनित किया गया।इस अवसर पर चेम्बर ऑफ फार्मस के द्वारा गठित इस ईपीओ का उदेश्य बताया गया।इस अवसर पर श्री सिंह के ने बताया कि बीज स्वावलम्बन ,बुनियादि प्रोद्योगिकी ,कृषि क्षेत्र में नविनिकरण ,बाजार में मांग अधारित उत्पादन एवं विनिमय में संशोधन ,परिवहन बिजली इत्यादि में प्रयाप्त सुविधा ,खाद उर्वरक का समन्वय ,खाद बीज उपकरण इत्यादि कि सुविधा इत्यादि उपलब्ध करवाते हुए छोटे किसान समूह को सहभागिता और अन्य विभागों द्वारा सहयोग कर उद्योग स्थापना एवं बाजार उपलब्ध करवाकर उद्यमी बनाने का लक्ष्य है। जिसमें किसानों का आय में वृद्धि हो सके। जिसमें लिए जिला उद्यान पदाधिकारी, लातेहार द्वारा सभी छोटे किसानों को इस गठित समिति के लाभ एवं भविष्य में इसकी महत्वाकांक्षी के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।