Ranchi:-राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी आफत बनी हुई है। शनिवार को अधिकांश हिस्सों में दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 6, 7 और 8 मई को राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने का संकेत है। 5 मई को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीटवेव से लोगों को जूझना पड़ेगा।इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने का संकेत है। 5 मई को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीटवेव से लोगों को जूझना पड़ेगा।6 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की संभावना है। जबकि 7 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी समेत अन्य जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है।