पन्ना(Rns) : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि दुनिया में 22 जनवरी 2024 को एक नया इतिहास बनने वाला है। अयोध्या में 500 सालों से ज्यादा समय के इतंजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लाखों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है।
शर्मा ने यह बात यहां मीडिया से बात करते हुए कही। शर्मा ने पन्ना में श्रीराम मंदिर परिसर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत की उपस्थिति में रामलला विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक प्रधानमंत्री श्री मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त कर रहा हैं। देशभर के मंदिरों में 22 जनवरी को आयोजन किए जाएंगे और उस दिन दिवाली मनाई जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही है। पन्ना में आज से राम मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई है। 21 जनवरी तक शहर में यह अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वच्छता के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे हैं, इसी का प्रमाण है कि लोगों में जागरूकता बढ़ी और देश स्वच्छता की ओर अग्रसर है। शर्मा ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के खुशहाली की कामना भी की।
शर्मा ने कहा कि जब स्वच्छता का सवाल देशभर में आता है तो इंदौर और भोपाल का नाम सबसे आगे आता है। इंदौर स्वच्छता में पहला स्थान हासिल करता है। राजधानी भोपाल भी स्वच्छता के मामले में पीछे नहीं रहा है। पन्ना भी स्वच्छता में एक नंबर बनेगा, हम इस संकल्प को पूरा करेंगे।
Your posts always provide me with a new perspective and encourage me to look at things differently Thank you for broadening my horizons