प्रदीप पाठक की रिपोर्ट,
हजारीबाग:-जीएम महाविद्यालय, इचाक के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण जो रांची के साइंस सिटी,टैगोर हिल, रुक्का डेम,बिरसा जैविक उद्यान का भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हरी झंडी दिखा कर बस को रांची भ्रमण स्थल के लिए रवाना किया। साइंस सिटी में सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही बारीकी से अध्ययन कर अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। टैगोर हिल में विद्यार्थियों ने रांची का पूरा मनमोहक नजारा देख कर बहुत ही खुश नजर आ रहे थे।
रुक्का डेम में प्राकृतिक सौंदर्य में मनमोहक दृश्य को देखकर सभी खुश थे.रुक्का डेम में ही भोजन की व्यवस्था था जो सभी विद्यार्थियों को भोजन कराया गया। बिरसा जैविक उद्यान में भी विद्यार्थीयों ने शेर, लोमड़ी,हाथी,चिता, जंगली बिल्ली,मोर,मगरमच्छ, दरियाई घोड़ा,अनेक नस्ल की हिरण,तरह तरह का पशु पक्षी भी देख कर खुश नजर आ रहे थे।इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार,शिक्षक रत्नेश कुमार राणा,अजीत हंसदा, रियाज अहमद,संगम कुमारी,प्रनत कुमार दास,राजकुमार दास,संजीत कुमार,आशीष पांडे,प्रिया कुमारी,सुनीता टोप्पो का योगदान रहा