संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,
ग़ढ़वा:- धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा तालाब के निकट एक पोखरा से भुइयां टोला निवासी चंदन राम का शव शनिवार को बरामद कर पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है इस घटना के संबंध में परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 35 वर्षीय चंदन राम उर्फ पुलर गत शुक्रवार को शाम में दिनचर्या की तरह शाम को अपने घर से निकल कर तालाब की तरफ जाते हुए अंतिम बार देखा गया था चंदन पेशे से चालक था और वह सवारी वाहन कमांडर जीप बोलोरो इत्यादि चलाता था और उसी से अपना और अपने घर परिवार बाल बच्चों का भरण पोषण करता था, वही इधर परिजनों के अनुसार रात को घर नहीं आया तब सभी परिजन विचलित हो गया और चिंतित होकर ढूंढने लगे तभी आसपास के लोगों ने बताया कि गत शुक्रवार के शाम में आखिरी बार चंदन राजा तालाब के निकट एक पोखरा की तरफ जाते हुए देखा गया था, इसके बाद परिजनों ने पोखरे के निकट पहुंचे तब चंदन का चप्पल और खैनी का डिब्बा मिला इसके बाद परिजनों का संदेह हुआ और पोखरे में स्थानीय गोताखोर की मदद से ढूंढने लगे वहीं इधर उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी मुखिया महबूब अंसारी एएसआई शैलेंद्र कुमार दल बल के साथ पोखरा के निकट पहुंचकर गोताखोरों से चंदन को ढूंढने लगे वह चंदन मृत अवस्था में पोखरा में गहरे पानी के अंदर मिट्टी में फंसा हुआ मिला, लोगों ने आशंका जताया की शौच के लिए वह पानी के निकट गया होगा और फिसल कर गहरे पानी में चला गया और चंदन ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई इधर चंदन का शव गहरे पानी से निकालने के बाद परिजनों के चीत्कार से मातम पसर गया और आसपास में सन्नाटा पसर गया ,वही घटना स्थल पर मौजूद अंचल अधिकारी व मुखिया ने परिजनों को इस दुखद घटना के प्रति गहरा दुख प्रकट किया अंचल अधिकारी और मुखिया ने कहा कि चंदन की मौत को उन्हें भी अफसोस है और वह मृतक चंदन की पत्नी और बाल बच्चों का आपदा प्रबंधन से प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने का प्रयास करेंगे