बरडीहा प्रखंड से लव कुश पांडे की रिपोर्ट,
बरडीहा:- प्रखंड मिडिल स्कूल के समीप पुराने पंचायत भवन में रह रहे महा दलित के एक दर्जन लगभग लोगों को जिपस अचॅना प्रकाश, मुखिया पति सह पारा शिक्षक वशिष्ठ पासवान, सेविका पुनम देवी सहित अन्य लोगों के द्वारा घर का ताला तोड़कर घर से बाहर सामान फेंक दिया था। जिसके लिखित आवेदन घर के मुखिया कृष्ण डोम के द्वारा बीडीओ सह सीओं एवं उसकी प्रतिलिपि कौपी थाना को भी 27 अक्टूबर को देकर न्याय की गुहार लगाई थी ।जिसमें लिखा गया था कि उस खंडहर जजर्र पंचायत भवन में लगभग 20 वर्षों से महादलित परिवार के लोग रहते आ रहे हैं। जिसे ताला तोड़ सामान बाहर फेंक दिया गया था। जिसकी लिखित आवेदन देकर दलित परिवार के मुखिया कृष्णा डोम के द्वारा कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसे बीडीओ निधी रजवार के द्वारा स्थल का जांच करने का निर्देश अंचल निरीक्षक राजकुमार साहू एवं कर्मचारी आलोक दास को दी थी। जांच करने गए स्थल पर 29 अक्टूबर को बरडीहा गांव निवासी गोरख विश्वकर्मा के पुत्र वीरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा जांच प्रतिवेदन तैयार किए गए कागजात को सीआई के हाथ से छीन कर फाड़ दिया था। तथा बीडीओ स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण की थी, जो सत्य पाया गया था ।जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह सीओ निधी रजवार के द्वारा बरडीहा थाना में केस कांड 60/23, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में दर्ज विरेन्द्र विश्वकर्मा पर प्राथमिकी कराई है। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।