भवनाथपुर :- सेल द्वारा ऑक्सन किये गए रेलवे के स्क्रैप को सेल परिसर से ले जा रहे स्क्रैप लदे एलपी ट्रक को विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवको ने रोक दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय पुलिस बल के साथ सेल के बिजली ऑफिस पहुंच विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों को समझा बुझाकर स्क्रैप लदे ट्रक को सीआईएसएफ बैरक पहुंचवाया। विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि सेल प्रबंधन बंद पड़े खदानों को खुलवाने के दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने के बजाये सेल परिसर में पड़े उपकरण और अन्य मशीनरी चीजो को ऑक्शन कर बेच कर सेल को पूर्ण तरीके से बर्बाद करने पर तुली है। कहा कि अगर सेल अपने उपकरण व मशीनों को ऑक्शन के माध्यम से बेचना ही चाहती है, तो उन पैसो से सेल परिक्षेत्र का विकास करने के साथ खदान खुलवाने के लिए इन पैसो का उपयोग करें। कहा कि अगर सेल प्रबंधन ऐसा नही करती तो क्षेत्र के सभी विस्थापितों का सेल द्वारा लिए गए जमीन को वापस करें। कहा कि अगर यहाँ से एक भी स्क्रैप भेजा गया तो विस्थापित संघर्ष समिति सेल प्रबंधन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेगी। इस मौके पर एएसआई प्रभु प्रसाद मेहता व मुनेश्वर राम विरोधी, विस्थापित संघर्ष समिति के रामविजय साह, बिरेन्द्र साह, आनंद पासवान, दीपक जायसवाल, जितेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे।