सांसद विद्युत वरण महतो ने मतदान व योग के प्रति लोगों को किया जागरूक


जमशेदपुर :- सांसद बिद्युत बरण महतो पूर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क योग कक्षा शिविर में भाग लिये।
टेल्को तार कम्पनी सिटू तालाब के समीप इस शिविर में सांसद विद्युत वरण महतो ने मतदान महोत्सव का प्रचार प्रसार भी किया।
सांसद श्री महतो ने उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र का महापर्व का दौर चल रहा है । ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सबों का यह कर्तव्य है कि हम बढ़ चढ़कर इसमें भाग लें। साथ ही साथ अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करें।
इस आयोजन में सांसद श्री महतो के आलावे राकेश कुमार प्रसाद, पवन अग्रवाल, मनोज सिंह एवं बोल्टु सरकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल रुप देने में योग शिक्षिका गौरी कर, शारदा सिंह, मंजु सिंह, रंजना सरकार, पापिया सेन , उर्मिला शशि आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
![]()




