नई दिल्लीस्थानीय समाचार
खालसा एड के राष्ट्र सेवक अमरप्रीत सिंह का इस्तीफा, 10 साल तक संस्था से जुड़े रहे; जल्द हो सकता है नए एमडी का ऐलान.


चंडीगढ़(आरएनएस ) दुनिया भर में आपदा के समय लोगों की मदद के लिए सबसे आगे आने वाली समाजसेवी संस्था खालसा एड के राष्ट्रीय सेवक अमरप्रीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खालसा एड ने इसकी जानकारी दी है। अमरप्रीत सिंह ने 10 साल भारत में खालसा एड के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दी हैं। खालसा एड के सभी राहत व रेस्क्यू ऑपऱेशन अमरप्रीत सिंह की देख रेख में ही चले। अचानक से अमरप्रीत सिंह व पंजाब की टीम द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद हलचल पैदा हो गई है। खालसा एड जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय एमडी पद के नाम की घोषणा कर सकता है।
![]()




