स्थानीय समाचार

Nawa Bazar:3 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर ले गए थे बदमाश, पुलिस ने मासूम को सही सलामत किया बरामद

Views: 391
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second
Nawa Bazar:3 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर ले गए थे बदमाश, पुलिस ने मासूम को सही सलामत किया बरामद

चचेरिया/नावा बाजार:- पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव निवासी करेश भुईया, उम्र-60 वर्ष, पिता- चनर भुईया की पोती उम्र- 3 दिनांक- 01/11/2024 के संध्या से गायब होने के संबंध में एक लिखीत आवेदन दिया गया था।

जिसमें अपने गांव के ही सुदय भुइंया, शंकर राम एवं इनके एक अन्य साथी द्वारा इनकी पोती को बेचने के नियत से अपहरण कर लेने का संदेह जारी किया गया था। जिस संदर्भ में नावा बाजार थाना कांड संख्या -77/24 दर्ज किया गया।

अनुसंधान के क्रम में सुदय भुइंया एवं शंकर राम द्वारा अपने अन्य साथी राजू भुईया, पता- लोहराही,थाना-छतरपुर के साथ मिलकर उक्त बच्ची को बेचने के नियत से अपहरण करने की बात स्वीकार की गई। तदोपश्चात गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अपहृत बच्ची को दिनांक- 02/ 11/2024 को ग्राम- तुलबुला, थाना-नावा बाजार स्थित जंगल से अभियुक्त राजू भुइंया के पास से सही सलामत बरामद किया गया।

ज्ञात हो कि ये अभियुक्त कई साल पहले भी इस तरह के वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।तीनों अपहरणकर्ता को नावा बाजार थाना द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने कहा कि छोटे उम्र के बच्चों को हमेशा अपनी निगरानी में रखे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button