निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव को जीत दिलाने के लिए किया गया कोर कमेटी का प्रखंड स्तरीय बैठक


मनिका:- विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव को मनिका विधानसभा क्षेत्र से विजय दिलाने को लेकर बुधवार को एसबीआई रोड में छोटेलाल प्रसाद के मकान में प्रखंड कोर कमेटी का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज किशोर सिंह ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 घंटे के अंदर पूरे मनिका प्रखंड क्षेत्र में जितने भी बूथ है सभी बूथों पर 10-10 लोगों का कमेटी बनाया जाए और मुनेश्वर उरांव को मनिका विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजय दिलाया जाए।
बैठक में सुरेंद्र पासवान ने कहा कि अगर मुनेश्वर उरांव विजय होते हैं तो 30 नवंबर से मनिका से बरवइया जाने वाली सड़क पर तेज गति से काम लगा दी जाएगी।
मौके पर पप्पू पासवान , छोटेलाल प्रसाद ,उस्मान अंसारी ,कलाम अंसारी ,नसीम अंसारी, इसराफिल अंसारी , सागीर अंसारी ,जफर आलम, कौसर अंसारी, मोहन ठाकुर , मन्नालाल उरांव, रंजीत कुमार रवी,गुड्डू सिंह, नंदकिशोर यादव ,समेत सैकड़ो की संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव के कार्यकर्ता उपस्थित थे
![]()




