झारखंडजमशेदपुरबीजेपीस्थानीय समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन


जमशेदपुर:- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मिली।

उन्होंने इस दौरान लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने के लिए सभी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें। विशेष रूप से कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों का उपयोग कर इस दीपावली को न केवल खास बनाएं, बल्कि समाज के गरीब वर्ग के जीवन में भी उजियारा लाएं।

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन


पूर्णिमा साहू बर्मामाइंस के शिवनगर, कंचन नगर, मनीफीट , ईस्टप्लांट बस्ती , सीतारामडेरा , बारीडीह आदि क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाई।
इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, सुरेन्द्र मिश्रा, कैलाश पति मिश्रा और लक्ष्मी यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।


ब्रह्मण समाज से समर्थन का मिला भरोसा


बंद यात्रा के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के पक्ष में मजबूती से समर्थन का निर्णय लिया गया।

बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के बूथ संख्या 90 में बूथ अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button