स्थानीय समाचार

थाना दिवस पर दो मामलों का हुआ निष्पादन

थाना दिवस पर दो मामलों का हुआ निष्पादन

उधवा। राधानगर थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग अपनी जमीन संबंधित समस्या को लेकर थाना दिवस पर पहुंचे।

जहां उसकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया। वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि थाना दिवस में जमीन संबंधित कुल चार मामला सामने आया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से दो मामले का निष्पादन किया गया।

जबकि दो मामले में दो पक्षों से कागजात जमा लिया गया। वहीं बीडीओ सह सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद संबंधित फरियादी थाना दिवस में अपनी समस्या को रख सकते है। मौके पर एसआई अनिल कुमार,शिवानंद प्रसाद आदि थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button