स्थानीय समाचार

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अमलेश्वर पाण्डेय ने किया धोती साड़ी का वितरण

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अमलेश्वर पाण्डेय ने किया धोती साड़ी का वितरण

संवाददाता अनुज तिवारी

पलामू:- राज्य के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक,पिछड़ा वर्ग,और व्यवसायियों समेत सभी तबके का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस सिलसिले में हर दिन नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।लोग इस योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं ।

उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दुमका पुलिस लाइन में आयोजित सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना का शुभारंभ पहली बार करते हुए कहा।उन्होंने कहा की सरकार गरीबों को अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अब अनुदानित दर पर धोती साड़ी उपलब्ध करा रही है ।इस योजना से राज्य के लाखों बीपीएल धारियों को लाभ मिल रहा है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button