झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

लेवी की मांग को लेकर की गई मुंशी की हत्या, मामले में पुलिस ने पाँच अपराधियों को देसी राइफल के साथ किया गिरफ्तार

लेवी की मांग को लेकर की गई मुंशी की हत्या, मामले में पुलिस ने पाँच अपराधियों को देसी राइफल के साथ किया गिरफ्तार

लातेहार:- जिला पुलिस ने मुंशी हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पाँच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।अपराधियों के पास से तीन देसी राइफल और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में भुवनेश्वर सिंह, रमेश सिंह, छोटेलाल उरांव, रामचंद्र उरांव और सनोज उरांव शामिल हैं सभी आरोपी लातेहार के रहने वाले हैं.

ज्ञात हो कि 26 दिसंबर को अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव निवासी बाल गोविंद सिंह की हत्या धारदार हथियार से मारकर कर दी थी। बाल गोविंद साव पुल निर्माण कार्य में मुंशी का कार्य करता था।

वह अपने गांव का वार्ड सदस्य भी था।बताया जाता है कि अपराधियों के द्वारा पुल निर्माण कंपनी से लेवी की मांग की जा रही थी ।रंगदारी नहीं मिलने से नाराज होकर अपराधी रात में निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां पर तैनात गार्ड बाल गोविंद साहू को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। अपराधियों के द्वारा घटनास्थल पर एक उग्रवादी संगठन का पर्चा भी छोड़ गया था.

अपराधियों ने फर्जी तरीके से उग्रवादी संगठन के नाम का पर्चा भी फेंका था।एसपी ने बताया कि हत्या में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल थे।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button