झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
मनिका विधानसभा से समाजवादी पार्टी के रघुपाल सिंह ने किया नामांकन,क्षेत्र के विकास का वादा


लातेहार:- जिले के महुआडांड़ अनुमंडल में आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने मनिका विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे रघुपाल सिंह ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर जनता के मुद्दों पर जोर दिया और भरोसा जताया कि वह क्षेत्र में विकास की नई राहें खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसरों की बढ़ोतरी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की होगी।
समाजवादी पार्टी ने रघुपाल सिंह पर भरोसा जताते हुए मनिका विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
नामांकन के बाद रघुपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बहुत हैं, जिन्हें साकार करने के लिए वे जनता का समर्थन चाहते हैं।
![]()




