स्थानीय समाचार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय के सभागार में आईएलएमएस ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय के सभागार में आईएलएमएस ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

पलामू:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप से संबंधित समाहरणालय के सभागार में विभिन्न बीडीओ,सीओ व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी को ट्रेनिंग दिया गया।सभागार में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बड़े स्क्रीन पर आईएलएमएस ऐप को डाउनलोड कर सभी को ऐप के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने सभी से कहा कि ऐप में छः अलग-अलग विंडो है।पहला विंडो लाइब्रेरी है जिसमें एलेक्शन्स मैन्युअल,लैंडमार्क जजमेंट,चेकलिस्ट,विभिन्न विषयों पर संशोधन आदि के मैनुअल्स है।इन्हें अपने आवश्यकतानुसार अवलोकन किया जा सकता है।विडिओ वाले सेक्शन में चुनाव से जुड़े विभिन्न तरह के विडिओ,असेसमेंट में क्विज आदि का टेस्ट लिया जा सकता है।इसी तरह उन्होंने वेबसाइट,रिव्यू,लाइव टेस्ट आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय के सभागार में आईएलएमएस ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

अपने क्षेत्र में नियमित फ्लैग मार्च:डीसी

बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने सभी बीडीओ-सीओ को आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने की बात कही।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव नजदीक है,ऐसे में आप सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।उन्होंने सभी को अलर्ट मोड में रहने की बात कही।उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने पर बल दिया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button