झारखंडस्थानीय समाचार
शारदीय नवरात्र की पावन बेला में पोलपोल यज्ञ कमिटी द्वारा फीता काट कर रामलीला मंच का किया गया उद्घाटन


संवाददाता: अनुज तिवारी,
पलामू:- शारदीय नवरात्र की पावन बेला में पोलपोल यज्ञ कमिटी के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र (दशहरा)के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम से दशहरा मानने का संकल्प लिया गया था इसी कड़ी में नवाह्व परायण यज्ञ का कलश यात्रा भी बड़े ही धूम धाम से निकाली गई थी।

वहीं क्षेत्र वासियों की मांग को देखते हुए बृहस्पति वार साम को कमिटी के अध्यक्ष आनंद सिंह,सुशील,सिंह, देवेंद्र सिंह,के साथ अन्य लोगों ने मिलकर सामूहिक रूप से फीता काटकर रामलीला मंच का उद्घाटन किया।
वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान यज्ञ कमिटी की अध्यक्षता कर रहे आनंद सिंह सांसद प्रतिनिधि सुशील सिंह ने कहा क्षेत्र वासियों की रुझान को देखते हुए हमने नवाह़्न परायण यज्ञ के साथ रामलीला मंच का भी उद्घाटन किया एवम अलग अलग समय सारणी भी तय की।
![]()




