स्थानीय समाचार

कांडी थाना में अपराध नियंत्रण को लेकर जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित

Views: 67
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
कांडी थाना में अपराध नियंत्रण को लेकर जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा जिले के कांडी थाना परिसर में थाना प्रभारी कांडी पु0अ0नि0 अशफाक आलम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य कांडी थाना क्षेत्र में संभावित अपराध, चोरी तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना था।

इस बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यवसायी, दुकानदार तथा समाज के जिम्मेदार नागरिक शामिल हुए।थाना प्रभारी अशफाक आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस और आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के चौक-चौराहों, गलियों तथा दुकानों के बाहर पर्याप्त रोशनी के लिए हैलोजन लाइट लगाने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था और कैमरों की मौजूदगी से अपराधियों में भय बना रहेगा और घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण संभव होगा।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने जल्द से जल्द अपने-अपने स्तर से हैलोजन लाइट एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button