स्थानीय समाचार

जिला स्तरीय दुधारू पशु मेला सह प्रर्दशनी एवं कार्यशाला का किया गया आयोजन

जिला स्तरीय दुधारू पशु मेला सह प्रर्दशनी एवं कार्यशाला का किया गया आयोजन

लातेहार:-कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से दिनांक 28.09.2024 को जिला गव्य विकास कार्यालय, लातेहार के प्रांगण में जिला स्तरीय दुधारू पशु मेला सह प्रर्दशनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारम्भ माननीय विधायक, मनिका श्री रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
इस दौरान पशुपालकों को उन्नत पशुपालन, आवास व्यवस्था, चारा, पशुपोषण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, बीमारी, टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पशु मेला में लगभग 100 दुधारू गाय लाया गया, जिसे विभिन्न प्रखण्डों से आये लाभुकों द्वारा चयन किया गया। कुल 40 लाभुकों को दुधारू गाय का वितरण किया गया।

जिला स्तरीय दुधारू पशु मेला सह प्रर्दशनी एवं कार्यशाला का किया गया आयोजन

पशु मेला सह प्रर्दशनी में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रखण्ड प्रमुख लातेहार, परशुराम लोहरा, जिला परिषद सदस्य, जिला जिला गव्य विकास पदाधिकारी, लातेहार जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, बरवाडीह, एवं सभी प्रखण्डों के पशु पदाधिकारी उपस्थित एवं लगभग 150 पशुपालक उपस्थित थें।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button