झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

नवनियुक्त पारा लीगल वोलंटियर का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जनता तक त्वरित न्याय पहुंचाने में पीएलवी का अहम योगदान- पीडीजे

नवनियुक्त पारा लीगल वोलंटियर का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लातेहार:- झालसा, राॅची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार श्री मनोज कुमार सिंह के आदेशानुसार जिला में नवनियुक्त 88 पारा लीगल वोलंटियरस का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नवनियुक्त पारा लीगल वोलंटियरस को संबोधिकत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमलोगों ने आज हर क्षेत्र में बहुत तरक्की कर ली है, बावजूद इसके आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जो एक अदद न्याय के लिए तरस रहे हैं। एक पैरा लीगल वालंटियर का काम गांव-गांव जाकर न्याय के लिए तरस रहे ऐसे हीं लोगों को त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए उन्हें सही रास्ता बताना है।

नवनियुक्त पारा लीगल वोलंटियर का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

इसके अलावा एक पैरा लीगल वालंटियर जनता के छोटे-छोटे झगड़ों में मध्यस्थता की भूमिका निभा कर समझौता करवाने के लिए भी प्रातिबद्ध होते हैं।
विवादों को शुरूआती स्टेज में हीं निपटा देना अच्छा
श्री सिंह ने कहा कि एक पैरा लीगल वालंटियर का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि जनता तक त्वरित न्याय पहुंच सके, गरीब व असहाय लोग भी न्याय प्राप्त कर सकें और जनता के छोटे-छोटे झगड़े प्रारंभिक स्तर पर हीं आपसी बातचीत के माध्यम से हीं सुलझ जाएं।

न्याय की प्रक्रिया में आगे चले जाने वाले वादों में मानसिक परेशानी के साथ साथ अच्छा खासा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है, जो गरीब लोगों के लिए कतई हितकर नहीं है। अतः ऐसे झगड़ों को शुरूआती स्टेज में हीं निपटा देना अच्छा होता है और यही कार्य एक पैरा लीगल वालंटियर का होता है। बात समय और धन के बचाव की हो या पक्षकारों के बीच की कटुता को दूर करने की एक पैरा लीगल वालंटियर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दूबे, सीजेएम मो. अब्दुल नसीर, एसीजेएम शशि भूषण शर्मा, सिविल जज तृतीय सह ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट स्वाति विजय उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी उत्कर्ष जैन एवं व्यवहार न्यायालय, लातेहार के कर्मचारीगण उपस्थित थे

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button