स्थानीय समाचार
नवरात्रा दुर्गा पूजा को आकर्षक एवं भव्य तरीके से मनाने हेतु पंचमुखी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न


चंदवा:- पंचमुखी मंदिर दुर्गा पूजा समिति चंदवा के तत्वाधान में आज नवरात्रा दुर्गा पूजा को आकर्षक एवं भव्य तरीके से मनाने हेतु एक बैठक आयोजित की गई इसमें प्रमुख रूप से आने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव को किस प्रकार से सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके।
इसकी रूपरेखा आज की बैठक में तय की गई आयोजन को सुगमतापूर्वक अंजाम देने हेतु समिति के सभी सदस्यों के बीच कार्यों का दायित्व एवं जवाब दे ही तय की गई जिससे कि दुर्गा पूजा आयोजन को सुगम बनाया जा सके बैठक में पूजा चंदा कलेक्शन पंडाल एवं लाइट साउंड और मूर्ति एवं साज सज्जा के लिए सभी सदस्यों के बीच दायित्व का बंटवारा किया गया।
सभी सदस्यों के सभी दायित्व को पूरा निष्ठा एवं लगन से निभाने का आग्रह किया गया आज की बैठक में पूजा समिति के सभी वरीय पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे
![]()




