स्थानीय समाचार

हरिमोहन सिंह खेल- खिलाड़ियों के विकास हेतु आवाज बुलंद करने के लिए सम्मानित हुए

हरिमोहन सिंह खेल- खिलाड़ियों के विकास हेतु आवाज बुलंद करने के लिए सम्मानित हुए

खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री आदि सम्मानित कर चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं

युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं। लखीसराय में आयोजित सब जूनियर नेशनल बिहार बालक एवं बालिका खो- खो टीम सेलेक्शन ट्रायल के दौरान खेल खिलाड़ी को बढ़ावा देने एवं उनके विकास के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने के लिए जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को मुख्य अतिथि खो- खो एसोसिएसन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , लखीसराय जिला खेल पदाधिकारी मृणालम, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद् सूर्यगढा के सभापति प्रतिनिधि सजन सिंह के हाथों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्लस टू गर्ल्स स्कूल परियोजना के संजय सिंह , जाकिर हुसैन मध्य विद्यालय के धर्मेन्द्र सिंह , वार्ड पार्षद मोहित कुमार सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी , विभिन्न खेल संघ के सेक्रेट्री एवं प्रेसिडेंट मौजूद थे।

ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह इस से पहले देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित विभिन्न खेलों के नेशनल लेवल चैंपियनशिप में कोच , मैनेजर , टेकनिकल रेफरी , ऑफिशियल्स के रूप में भाग ले चुके हैं । दिव्यांग खेल एवं महिला खेल को बढ़ावा देने में लिए इन्होंने खासकर विशेष रूप से अपना योगदान दिया है । ये वर्तमान में कई सारे स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़कर ( मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , बिहार डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार सहित दर्जनों ) खेल एवं खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री , पथ निर्माण मंत्री आदि के हाथों सम्मानित कर चुके हैं।अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं । हरिमोहन सिंह को सम्मानित होने पर मुंगेर जिला प्रशासन , मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर योगासन सपोटस एसोसिएशन,जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के वरीय पदाधिकारीगण ने शुभकामनाए दी ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button