स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार
छात्रों की आत्म सुरक्षा के लिए पब्लिक स्कूल में की गई कराटे प्रशिक्षण की शुरुआत


लातेहार:-जिला मुख्यालय स्थित राजहर पब्लिक स्कूल में कराटे प्रशिक्षण क्लास की शुरूआत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य पूजा भास्कर ने बताई की शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए शिक्षा देना एक सराहनीय कदम है। वर्तमान के समय में खासकर राह चलते कई बार लड़कियां मनचलों की छेड़खानी की शिकार हो जाती हैं।
इस सिचुएशन में कैसे खुद को बचाना है, इसके टिप्स एक्सपर्ट्स लड़कियों को दे रहे हैं। इसके तहत बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।लड़कियों को विशेष प्रशिक्षण देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसलिए स्कूल की छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण के लिए अलग से एक क्लास शुभारंभ किया गया है।
![]()




