स्थानीय समाचारझारखंडपलामू

आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापको ने राजभवन पर दिया महाधरना

आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापको ने राजभवन पर दिया महाधरना
  • शिक्षा मंत्री के आवास पर 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन करेंगे भूख हड़ताल

झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ” के द्वारा अपने विभिन्न मांगो को लेकर राजभवन रांची एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आहूत किया गया | संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि सभी सहायक अध्यापकों को ऐसा लग रहा था अगर वेतनमान नहीं मिलेगा तो समतुल्य वेतनमान जरूर मिलेगा क्यों कि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का सपना वही था।

और उसी को लेकर के नियमावली बनाई गई थी कि हम आकलन पास करने वालों शिक्षकों को वेतन मान देंगे परंतु यहां के पदाधिकारी ने वर्तमान शिक्षा मंत्री को बरगला कर पूर्व शिक्षा मंत्री के सपनों को चकनाचूर कर दिया।सरकार पूरी तरह पारा शिक्षकों को ठगने का कार्य कर रही है |सरकार वेतनमान की घोषणा को भूल चुकी है और बितीय बोझ का हवाला दे रही है । तिवारी ने कहा कि नहीं चाहिए हम सब को EpFका लाभ । अगर सरकार 90000 संविदा कर्मियों को EPFका लाभ दे रही है तो यह मांग अपने आप पूरा हो जाएगा या फिर बाद में हम लोग पूरा करा लेंगे ।

जबकि बगल के राज्य मे साढ़े चार लाख का बितीय वहां की राज्य सरकार बोझ उठाई हुई है , इसके विपरित झारखण्ड सारे खनिज सम्पदा से परिपूर्ण राज्य होते हुए भी सहायक अध्यापको को छलने का कार्य किया गया। |संघर्ष मोर्चा के वार्ता मे किसी खास वर्ग के शिक्षकों को ही लाभ दिया जा रहा है जो दूसरी पार्टी के समर्थक है , हम सभी इस माटी के सबूत हैं इस माटी की सरकार को समर्थन देते आए हैं और समर्थन देना चाहते हैं और अगर हम सबको ज्यादा छला गया तो हम दूसरो के पास जाने के लिए विवश होंगे।

हमारे आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापको को अपने अधिकार से वंचित रखा जा रहा है | जिसे झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ कभी स्वीकार नहीं करेगा । 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सभी झारखंड राज्य के आकलन सफल सहायक अध्यापक भूख हड़ताल पर रहेंगे।

राजभवन में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम मे आकलन सफल प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने कहा कि सरकार वार्ता -वार्ता का खेल खेल रही है ।इन तमाम बिंदुओं के साथ ही आकलन सफल और प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ।हम सभी सहायक अध्यापक झारखंड सरकार द्वारा आकलन की कठिन परीक्षा पास करने के उपरांत पूरी योग्यता रखते है और सरकार आसानी से आकलन और टेट में एकरूपता ला सकती है |

परंतु सरकार की इच्छा शक्ति की कमी है | धरना कार्यक्रम में उपस्थित तमाम सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सरकार के उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि टेट और आकलन मे समान एकरूपता नहीं लाइ जा रही है जो की बिल्कुल गलत है |


“झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ” की मुख्य मांग :

  • 1 राज्य के 62000 सहायक अध्यापकों को वेतनमान सुनिश्चित की जाए |
  • त्वरित मांग :-
  • 2 टेट परीक्षा मे सभी सहायक अध्यापको के कार्यनुभव के आधार पर पासिंग मार्क्स मे 20% नंबर की छूट दी जाय | एवं प्रत्येक प्रत्येक खंड में पास होने के बाध्यता समाप्त करते हुए ओवरऑल पासिंग मार्क्स 40%रखा जाए |
  • 3 आकलन सफल सहायक अध्यापकों को टेट सफल सहायक अध्यापकों के समकक्ष मानदेय एवं मिलने वाली सुविधा मे एकरूपता लाया जाय |
  • 4 आकलन परिणाम त्रुटि दूर करते हुए आकलन प्रमाण पत्र निर्गत एवं दूसरी आकलन परीक्षा का जल्द नोटिफिकेशन जारी की जाए |
  • 5 सेवाशर्त नियमावली 2021 को अनुकंपा का लाभ योग्यता आधारित लचीला करते हुए| EPF जल्द लागू की जाए |
  • आकलन सफल सहायक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि विभिन्न समस्याओं का निराकरण के लिए संघ द्वारा सरकार को 24 अगस्त तक का समय दिया गया था। परन्तु सरकार मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाह रही है फलस्वरुप मजबूरन “झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ आंदोलनरत है ।
  • प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने राज्य के सभी आकलन सफल सहायक अध्यापकों को भारी संख्या में 5 सितंबर को शिक्षा मंत्री के रांची आवास घेराव कार्यक्रम को सफल करने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है | धीरज ने कहा कि दिनांक -05/09/24 दिन गुरुवार शिक्षा मंत्री रांची आवास पर शिक्षक दिवस के दिन एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम घोषित होगी |

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button