23अगस्त को भाजपा की युवा आक्रोश रैली, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश


राँची :– भाजपा की युवा आक्रोश रैली 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होगी. राज्य के सभी जिले से हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेताओं के रैली में भाग लेने की उम्मीद है.इस दौरान विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार की शाम सभी जिलों के एसपी-एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई है.
बैठक में रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी भी शामिल हुए. डीजीपी ने जिलों के एसपी-एसएसपी को विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
इसके साथ ही डीजीपी ने रांची के एसएसपी को कहा कि मोरहाबादी मैदान और सीएम आवास के एक किलोमीटर के दायरे में सड़क व आसपास में जमा ईंट-पत्थर को हटवाएं. उन्होंने एसएसपी को सीएम आवास व मोरहाबादी मैदान के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती का भी निर्देश दिया.
![]()




