स्थानीय समाचार

नावा बाजार सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग,जांच में जुटी पुलिस

नावा बाजार सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग,जांच में जुटी पुलिस

नावा बाजार ( पलामू):- नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसना पंचायत स्थित चचेरिया गांव निवासी पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रतिनिधि पंकज तिवारी के ऊपर रात्रि 8:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी।सांसद प्रतिनिधि अपने घर के पास टहलने निकले थे। टहलने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने तीन फायरिंग की जिसमे पंकज तिवारी बाल बाल बचे।घटना की जानकारी नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार को दी गई।जहां सूचना पाकर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग का खोखा बरामद किया गया तथा प्रशासन घटना को लेकर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर थाना प्रभारी ने छानबीन शुरू कर दी है।थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने कहा की जल्द से जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button