झारखंडबीजेपीलातेहारस्थानीय समाचार

भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न


संवाददाता लातेहार,
लातेहार :- जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन लातेहार में भाजपा की लातेहार विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षता में एवम जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा,पूर्व विधायक सह विधानसभा संयोजक आदरणीय प्रकाश राम के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही मुख्य रूप से पार्टी के पूंजी हैं।

भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न
भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

क्योंकि कार्यकर्ता ही जनता के बीच नेता बनाते हैं, और हर स्तर के सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता ही संगठन के जनता के बीच मजबूत भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को रोज सम्मानित किया जाता है, लेकिन कार्यकर्ताओं को वही करना होता है जिसका संकेत पार्टी की ओर से दिया जाता है। जनता के सवालों का जवाब भी कार्यकर्ताओं को ही देना होता है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने का सारा श्रेय भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लातेहार जिले के कार्यकर्ताओं को दिया कहा कि इंडी गठबंधन के गलत प्रचार का जवाब जनता के बीच कार्यकर्ताओं ने दिया है।

भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

वही लातेहार धनकारा पंचायत समिति सदस्या सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा।कार्यक्रम में आए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

मंच पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव,चतरा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ साहदेव व लाल अमित नाथ साहदेव,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र पाठक, सरयू सिंह,जिला परिषद अध्यक्षा पूनम देवी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो,जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे,जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा सीत्तामणि तिर्की,युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश पाण्डेय,

लातेहार विधानसभा प्रभारी रामदेव सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन पासवान,लातेहार नगर मंडल अध्यक्ष रितेश प्रसाद,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद,जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, रमेश राम, बलवंत सिंह,लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद,जिला कार्य समिति सदस्य आनंद सिंह, मनोज कुमार,ओबीसी जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता मंचस्थ रहे।

जबकि मंच का संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव ने की वहीं समाप्ति की घोषणा वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पाठक के द्वारा किया गया।

भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य (मोर्चा सहित)जिला पदाधिकारी(मोर्चा सहित),मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा मंडल अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी(मोर्चा सहित) जिला कार्य समिति सदस्य (मोर्चा सहित),मंडल कार्य समिति सदस्य (मोर्चा सहित) के साथ साथ बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button