धूमधाम से निकाली गई रथ यात्रा, जय जगन्नाथ से गूंजा पूरा लातेहार


लातेहार :- जिला मुख्यालय में भगवान जगन्नाथ जी भाई बलराम जी एवं बहन सुभद्रा के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर लोगों के दर्शनार्थ शहर में निकले। इस दौरान आम भक्तों ने रथ की रस्सी खींचकर रथ को आगे बढ़ाया। रथ में विराजमान तीनों विग्रहों के दर्शन के लिए जगह-जगह पर लोग इकट्ठा होकर प्रसाद चढ़ाएं एवं अमन चैन की कामना की।
भगवान जगन्नाथ जी के रथ को आलोक मोहन स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा भव्य रूप से सजाया गया। वही संस्थान के द्वारा भजन कीर्तन को लेकर वाद्य यंत्र की भी व्यवस्था की गई। वहीं चंदवा निवासी समाजसेवी राजेश चंद्र पांडे के सौजन्य से भगवान को फल का भोग लगाया गया। इसके पूर्व राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी के पुजारी दिलीप उपाध्याय के सानिध्य में मुख्य यजमान युगेश्वर प्रसाद व पत्नी रीना देवी ने पूजन का कार्य संपन्न किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में निर्मल महलका, रामनाथ अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजीव मिश्रा,रुपेश कुमार,, श्याम अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल,पंकज गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय ,श्याम मूर्ति गुप्ता ,विपिन कुमार समेत कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा
![]()




