दुमकाझारखंड

दुमका:आरसेटी जामा में उपविकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा का औचक निरिक्षण।ए

दुमका:आरसेटी जामा में उपविकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा का औचक निरिक्षण।ए

दुमका:- उपविकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को जामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर के साथ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा दुमका का औचक निरिक्षण किया।

निरिक्षण के क्रम में उन्होंने आरसेटी के कर्मियों से संवाद कर उनका परिचय प्राप्त किया। संस्थान में वर्तमान में चल रहे बम्बू कैन क्राफ्ट निर्माण प्रशिक्षण के प्रशिक्षणर्थियों से डीडीसी और जामा के बीडीओ ने मुलाक़ात की। प्रशिक्षण के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षणर्थियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वओं का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि बम्बू क्राफ्ट निर्माण का प्रशिक्षण आपको आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।इसके साथ ही उन्होंने आरसेटी भवन का मुआयना किया और आरसेटी की ओर से ग्रामीण स्वरोजगार के लिए किये जा रहे प्रयास की सराहना की। उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों को संस्थान में व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

इसलिए मौके पर हिमाचल प्रदेश से आये बम्बू के प्रशिक्षक विजय मेहरा, आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, कार्यालय सहायक मनोज कुमार सिंह एवं संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button