झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
हर योजना में बिचौलिया हावी:समाजसेवी अशोक सिंह


लातेहार:- सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत में मंगलवार को समाजसेवी अशोक सिंह ने पतरातु,होसीर इत्यादि गांवो में घूम कर लोगों से मिले और जानकारी लिया।इस दौरान लोगों ने समाजसेवी अशोक सिंह से अपना दुःख दर्द को साझा किया।और गांव के जल मीनार खराब होने की बात बताया और पानी की घोर समस्या भी ग्रामीणों ने बताया। वहीं ग्राम होसीर के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्या को बताया।
इस दौरान श्री सिंह ने कहा की पेशरार पंचायत के मुखिया,पंचायत सेवक,और रोजगार सेवक की मिली भगत के चलते बिचौलिया हर काम में हावी हैं।जिससे कोई भी काम सही से नहीं हुआ हैं। आगे श्री सिंह ने कहा की गांव में जो भी जल मीनार खराब हैं उसे उस विभाग के पदाधिकारी से मिल कर जल्द खराब जल मीनार को बनाने की बात की।
![]()




