झारखंडपलामूस्थानीय समाचार
सीएनआई चर्च की खिड़की में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला: जांच में जुटी पुलिस


पलामू:- शहर थाना क्षेत्र स्थित सीएनआई चर्च की खिड़की में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. शव के पास से पुलिस को एक बैग भी बरामद हुआ है.
जिसमें उस युवक का आधार कार्ड सहित कई कागजात मिले हैं.बैग से बरामद आधार कार्ड के अनुसार, युवक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित झारिबा गांव निवासी इमरान हुसैन के रूप में हुई है. हालांकि शहर थाना क्षेत्र में ही रहता था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
![]()




