झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी


संवाददाता
लातेहारः- जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी पहिल गई।सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।डीएसपी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।ज्ञात हो कि कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव जंगल में देखा। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी धीरज कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद उसे कब्जे में ले लिया।वहीँ घटनास्थल से कुछ दैनिक उपयोग सामग्री भी बरामद हुई हैं। इधर इस संबंध में डीएसपी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान प्रयास किया जा रहा था।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button