झारखंडस्थानीय समाचार
विधायक अंबा प्रसाद औऱ बॉडीगार्ड से मारपीट का आरोप,थाना में की लिखित शिकायत दर्ज


रामगढ़:- नयानगर बरकाकाना के दुर्गा मंडप के पास रामनवमी समारोह के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और उनके अंगरक्षक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बदसलूकी की घटना के विरोध में विधायक अपने समर्थकों के साथ बरकाकाना ओपी पहुंची और करीब दो घंटे तक वहां बैठने के बाद मामला दर्ज कराया।बड़कागांव विधायक नयानगर बरकाकाना के दुर्गा मंडप के पास रामनवमी समारोह में पहुंचीं थीं। इस दौरान पहले तो आयोजन समिति की ओर से उन्हें करीब एक घंटे तक संबोधित करने के लिए माइक नहीं दी गयी, वहीं जब कार्यकर्ता ने विधायक को बोलने के लिए माइक दिया, तो इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक से माइक छीनने की कोशिश की।जिसके बाद हालात बिगड़ गए और मंच पर ही झड़प हो गई। इसमें विधायक के अंगरक्षक और दो अन्य लोग घायल हो गये।
![]()




