झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल कमेटी का बैठक संपन्न

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल कमेटी का बैठक संपन्न



संवाददाता
महुआडांड/लातेहार :- जिले के नेतरहाट में झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल कमेटी द्वारा मंडल आयोग के जनक ,उत्तर भारत के पेरियार ,महान समाजवादी ,क्रांतिकारी नेता और चौकीदार दफादारो के उद्धारक दिवंगत राम अवधेश सिंह , पूर्व सांसद की 87वीं जयंती पर समारोह का आयोजन महिला समिति सभागार ,नेतरहाट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदित पासवान और संचालन गुमला जिला अध्यक्ष किशोर कुमार महली ने किया | समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य दफ़दार चौकीदार पंचायत के राज्य अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संयुक्त सचिव समसुल अंसारी और सीता उरांव ने भाग लिया | इस अवसर पर कृष्ण दयाल सिंह ने दिवंगत राम अवधेश सिंह ,पूर्व सांसद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये मंडल आयोग के जनक ,महान समाजवादी ,क्रांतिकारी नेता और चौकीदार दफदारों के उद्धारक थे |इस अवसर पर चौकीदार दफादारों को न्याय देने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने, सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन रद्द करने, विज्ञापन निकलने पर रोक , 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने, झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदारों की आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान का अनुच्छेद 16(4 )की भावना की आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करने , चौकीदार दफदारों को भी 13 माह का वेतन देने , समेत अन्य मांग की गई । मौके पर सीता उरॉव ,समशुल अंसारी , किशोर महली , बन्दे गोप , रंजीत लकड़ा , मनोज कुमार . रामचन्द्र बड़ाईक , मनोरमा देवी , कमल यादव , मुकेश महतो , प्रीती केरकट्टा , बसंती देवी , तौफिल तिग्गा , नारायण भोक्ता , आनन्द डुगडुगं , भैयाराम तुरी , रमेश पासवान , राजेश राम , पृथ्वी राम हारुण खेस इत्यादि मौजूद रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button