झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

झारखंड सरकार ने EPF से जोड़न के लिए 65 हजार अनुबंध कर्मियों के लिए की कमेटी गठित 

झारखंड सरकार ने EPF से जोड़न के लिए 65 हजार अनुबंध कर्मियों के लिए की कमेटी गठित 

रांची:-राज्य सरकार 65 हजार पारा शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों के तमाम अनुबंध कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने पर विचार कर रही है।इससे पहले परिषद ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत पारा शिक्षकों के अलावा बीआरपी, सीआरपी तथा परिषद के अधीन कार्यरत अन्य अनुबंध कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने के लिए प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य कार्यकारिणी समिति को दिया था।

इस पर राज्य कार्यकारिणी समिति ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव को इसपर रिपोर्ट देने को कहा था कि पारा शिक्षकों आदि को ईपीएफ का लाभ दिया जा सकता है या नहीं।इधर, रिपोर्ट नहीं मिलने के बाद परिषद ने वित्त विभाग से पत्राचार किया। इसमें वित्त विभाग ने सभी विभागों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित किए जाने की जानकारी देते हुए इसकी रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा।बताते चलें कि पारा शिक्षक लगातार ईपीएफ का लाभ देने की मांग करते रहे हैं। तत्कालीन शिक्षा

पारा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने को लेकर तैयार प्रस्ताव में कहा गया कि प्रति कर्मी 1,950 रुपये के हिसाब से नियोक्ता का अंशदान देने पर प्रतिवर्ष 152.10 करोड़ रुपये काखर्च आएगा।

इस खर्च का वहन राज्य बजट से करने का प्रस्ताव है। कर्मचारी अंशदान संबंधित पारा शिक्षक व अन्य कर्मियों के मानदेय से कटौती कर किया जाना था।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि पारा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने पर कल्याण कोष के गठन की आवश्यकता नहीं होगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button