झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
केंद्रीय विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन


संवाददाता,
लातेहार:- केंद्रीय विद्यालय में विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत दूसरे दिन पोस्टर व स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य पीके ठाकुर ने बताया कि इस सप्ताह में प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उन्होने बताया कि सात जून को पर्यावरण पर कविता पाठ, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।श्री ठाकुर ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश के बावजूद भी इन सभी कार्यक्रमों मे काफी संख्या में बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और उन्हें इसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बच्चों को अपने घर एवं आसपास के खाली क्षेत्रों पौधे लगाने की अपील की और कहा कि जल व जंगल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
![]()




