स्थानीय समाचार

उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में की गई सिद्धो-कान्हो कृषि एवं बनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद की बैठक

Views: 177
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second
उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में की गई सिद्धो-कान्हो कृषि एवं बनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद की बैठक

लातेहार:-समाहरणालय सभागार में सिद्धो- कान्हो कृषि एवं बनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद की बैठक उपायुक्त  गरिमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के कार्यालय की स्थापना समाहरणालय परिसर सह ITDA परिसर पर अवस्थित मेसो कार्यालय में की जाए। कार्यालय के फर्नीचर एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण की मांग राज्य संघ से की जाए। वर्तमान में संघ द्वारा कार्यालय को एक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एक लेखापाल की नियुक्ति की गई है। साथ ही जिला सहकारी संघ हेतू वार्षिक बजट के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया भविष्य में स्वयं सहायता समूहों को भी सदस्य बनाया जाय ताकि संघ में सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो।
उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि अगामी ग्रीष्म ऋतू में जिला में बहुतायत में वनोपज यथा इमली, महुआ, डोरी सखुआ बीज एवं पत्ते का क्रय भी लैम्प्सो के माध्यम से किसानो से की जाए, ताकि जंगल क्षेत्रो में निवास करने वाले किसानो एवं विशेष कर उस क्षेत्र के महिलाओं को इसका लाभ प्राप्त हो सके। क्रय के प्रस्ताव को राज्य संघ को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, एवं लाधुप लैम्पस, मनिका लैम्पस, छिपादोहर लैम्पस, लातेहार लैम्पस, पोचरा लैम्पस एवं चंदवा लैम्पस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में की गई सिद्धो-कान्हो कृषि एवं बनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद की बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button