झारखंडक्राइमरांचीस्थानीय समाचार

Ranchi घनी आबादी के बीच दो गुटों में जमकर फायरिंग:एक युवक घायल

Ranchi घनी आबादी के बीच दो गुटों में जमकर फायरिंग:एक युवक घायल

रांची:- अखरा चौक पर दो गुटों के बीच बुधवार देर रात करीब 12 बजे जमकर गोलीबारी हुई। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। बताया गया है कि गोलीबारी की यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक युवक को भी गोली लगी है। उसे आननफानन में रिम्‍स ले जाया गया है। इधर, देर रात हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्‍थल पहुंची। पहले लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की। युवक को गोली लगने के बाद लोगों का गुस्‍सा भड़क उठा।

Ranchi घनी आबादी के बीच दो गुटों में जमकर फायरिंग:एक युवक घायल

रात में ही दर्जनों लोग कोतवाली थाना पहुंच गए और नाइट डयूटी पर तैनात डीएसपी और थाना प्रभारी ने भी उग्र लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग उनके सामने ही एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। पुलिस ने धैर्य का परिचय देकर मामल शांत कराया लेकिन रात 2.50 बजे तक भीड़ थाने से हटने को तैयार नहीं थी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button