स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

जंगली हाथियों का कहर जारी दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

जंगली हाथियों का कहर जारी दो घरों को किया क्षतिग्रस्त


संवाददाता,
बालूमाथ/लातेहार :- बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मरंगलोइया पंचायत के बरवाटोली पन्दनदीपना में बीती रात 2 हाथियों के झुंड ने 2 घरों को धवस्थ कर दिया।इससे पीड़ित सुरेंद्र उरांव पिता बिफा उरांव और बुधनी देवी को लाखो रुपए का नुकसान हो गया।इस दौरान हाथियों ने घर में रखे सभी खाद्य पदार्थ सहित कमरे में रखे सभी सामानों को नष्ट कर दिया गया। श्री उरांव ने बताया कि वह घर के बाहर सोया हुआ था तभी हाथी आ गए और जैसे तैसे भाग कर उसने अपनी जान बचाई। घटना कि जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही और वन विभाग के साथ सरकार से मांग किया की नुकसान की उचित मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाए और इस क्षेत्र से हाथियों को भागने का काम किया जाए। मौके पर सुबोध उरांव,चमन उरांव ,जागो, देवराज ,शंकर, प्रकाश ,अजीत ,रामकुमार ,विनय ,सकेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button