झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
फाइलेरिया उन्नमूलन हेतु रात्रि रक्त-पट्ट संग्रहण को ले बैठक


संवाददाता,
लातेहार:- फाइलेरिया उन्नमूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रात्रि रक्त-पट्ट संग्रहण के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।ज्ञात हो कि सभी प्रखण्डों के चयनित ग्रामों में रात्रि रक्त-पट्ट संग्रह कार्य किया जाना है, ताकि जिले में फाइलेरिया रोग के संचरण की स्थिति का आकलन किया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० अवधेश सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक भीबीडी सलाहकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()




